ताजा ख़बरें

मप्र विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज

भोपाल- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियोंं तेज कर दी हैं। चुनावों के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने अहम निर्देश जारी किए हैं। अनुपम राजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित कर मतदाता सूची को लेकर आए आवेदनों के निराकरण के लिए 3 दिन का समय दिया है। 26 दिसंबर के बाद नामों में संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को कर दिया जाएगा।

इन आवेदनों को लेकर दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩेे, हटाने, परिवर्तन के लिए प्राप्त हुए फार्मों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही फोटो निर्वाचक नामावली, फोटोग्राफीकाल सिमिलर एंट्रीज के आवेदनों की भी समीक्षा कर शीघ्र निपटारा करने के लिए कहा है।

 

तीन दिन का समय
सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से समीक्षा बैठक की गई। जिन जिलों का कार्य पिछड़ा है, उन्हें आवेदनों के निराकरण समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 26 दिसंबर आवेदनों की निराकरण डेड लाइन है। इससे पहले सभी जिलों के अधिकारी अपना काम निपटा दें और उसे समय से सबमिट करें।

5 जनवरी 2023 को होगा प्रकाशन
9 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम जारी हुआ था। इसमें 8 दिसंबर तक सूची में नाम जोडऩे के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद अब 26 दिसंबर तक सभी आवेदनों का निराकरण किया जाना है। सबसे अंत में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद इसमें किसी तरह का संसोधन नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close