ताजा ख़बरें

बैरागढ़ सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, परेशान हो रहे मरीज

बैरागढ़ सिविल अस्पताल में बढ़ती आबादी के मान से चिकित्सक नहीं हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ और महिला चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। रात के समय मरीजों का इलाज नहीं हो पाता। मामूली दुर्घटना होने पर भी मरीजों को हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।

चार साल पहले तक सिविल अस्पताल में करीब 21 चिकित्सक हुआ करते थे। इनमें से कुछ चिकित्सक रिटायर्ड हो गए। कुछ का तबादला हो गया लेकिन नए चिकित्सकों को पदस्थ नहीं किया। आबादी बढ़ने के साथ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है लेकिन यहां पर उल्टा हो रहा है। बढ़ने के बजाय चिकित्सक कम हो गए हैं। वर्तमान में मात्र अधीक्षक डा. रामहित कुमार सहित 12 चिकित्सक पदस्थ हैं। रात के समय इमरजेंसी ड्यूटी पर एक चिकित्सक तैनात रहता है इसके बाद भी समुचित इलाज नहीं मिल पाता। मरीजों को परेशान होना पड़ता है। मरीज राजकुमार के अनुसार चिकित्सक समय पर अस्पताल में पहुंचते इससे भी परेशानी होती है।
इमरजैंसी में नहीं हो पाता इलाज
सिविल अस्पताल में नई मशीनें स्थापित होने के बाद पैथालाजी जांच का दायरा बढ़ गया है। अब सामान्य ब्लड शुगर एवं थायराइड के अलावा लीवर फंक्शन एवं किडनी फंक्शन जैसी जांचे भी रक्त के एक ही सेंपल से हो रही हैं, इसका लाभ मरीजों को मिल रहा है लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण इमरजैंसी में परेशानी हो रही है। अस्पताल में इस समय पांच विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थ हैं। महिला रोड, हड्डी रोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ पदस्थ हैं। सर्जरी विभाग में भी एक डाक्टर हैं लेकिन मेडिसिन विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं देर से मिल पाती हैं। इस समय वायरल फीयर एवं सर्दी, जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। अधीक्षक डा. रामहित कुमार का कहना है किचिकित्सकों की संख्या बढ़ाने का आग्रह विभागीय स्तर पर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close