ताजा ख़बरें

भाजपा में कैलाश विजयवर्गीय का कद बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा चुनाव से संभावित फेरबदल से पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सबसे भरोसेमंद नेता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पांच राज्यों की कमान सौंपते हुए भाजपा की पॉलीटिकल फीडबैक विंग की जिम्मेदारी दी है।

दरअसल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन राज्यों के राजनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी जुटाने के साथ ही योग्य उम्मीदवारों के चयन में कैलाश विजयवर्गीय की अहम् भूमिका रहेगी। भाजपा सूत्रों का दावा है कि यह विंग केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में काम करेंगी।
उल्लेखनीय है कि कैलाश विजयवर्गीय का नाम पिछले दिनों मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए काफ़ी चर्चा में रहा है। इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व जल्द उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त कर देगा, लेकिन मंगलवार को देश के पांच में से चार चुनावी राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां होने और मध्य प्रदेश में अध्यक्ष पर फैसला होल्ड होने के बाद यह अटकलें लगने लगी थीं कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल का विचार त्याग दिया लगता है। परन्तु मंगलवार देर रात भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों की कमान सौंपकर उनका कद बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close