ताजा ख़बरें

संभावनाओं के आकाश में उड़ती महिलाएं

सतना। वह दौर बीत गया जब महिलाएं चाहरदिवारीयों में कैद हुआ करती थी आज की दौड़ में महिलाएं संभावनाओं के अनंत आसमान में उड़ान भरना चाहती है अपनी एक अलग पहचान बनाने अपना एक अलग मुकाम बनाने में जुटी हैं। यदि देश की तमाम महिलाएं इन महिलाओं से प्रेरणा लेकर कुछ करने का जोश जुनून जज्बा अपने मन में पाल ले तो महिलाओं की आर्थिक तरक्की तो होगी ही साथ ही साथ समाज और देश की भी तरक्की अपने आप होने लगेगी। कुछ इसी तरीके का प्रयास एक अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब में सतना शहर के अंदर किया।
महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ने दो दिवसीय शतावलंबन मेले का आयोजन स्थानीय श्री शाइन मैरिज हॉल में किया गया। मेले का शुभारंभ 3 अगस्त को महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा किया गया। मेले में ना सिर्फ सतना बल्कि रीवा, जबलपुर, जयपुर, हटा आदि से आए हुए लोगों ने भी अपने स्टॉल लगाए। मेले में मुख्य रूप से हैंडमेड डेकोरेटिव आइटम्स गोबर से बनी राखियां एवं धूप, महिलाओं के लिए इंडियन एवं वेस्टर्न वेयर डिज़ाइनर ज्वेलरी आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
शहर की महिलाओं ने इस दो दिवसीय मेले का जमकर आनंद उठाया। मेले में फूड स्टॉल भी लगाया गया था। मेले का समापन 4 अगस्त को किया गया समापन समारोह में अध्यक्ष नीता अग्रवाल ने संयोजिका विनीता, प्रतिमा एवं श्वेता अग्रवाल को सम्मानित किया।
सभी स्टाल लगाने वाले लोगों को भी मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया इस दो दिवसीय मेले में वेस्ट मटेरियल से राखी एवं नेचुरल फूलों से टियारा बनाने का कंपटीशन भी रखा गया। सभी विनर्स प्रियंका, कामना, शिवानी, ममता एवं साक्षी को पुरस्कार दिए गए। 5000 एवं 10000 की खरीदी करने वाले ग्राहकों के लिए बंपर प्राइस भी दिए गए। क्लब के पदाधिकारियों वर्षा कटारे, सुनीता गुप्ता, शिखा खंताल, पूजा अग्रवाल एवं अस्मिता गौतम को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा विनीता अग्रवाल ने किया। अंत में वाइस प्रेसिडेंट वर्षा कटारे ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम का समापन किया। समापन समारोह में क्लब के अन्य सदस्य एवं विभिन्न समाज के अध्यक्षों ने भी शिरकत की। अध्यक्षा नीता अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों स्टॉल संचालकों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
Close