ताजा ख़बरें

कांग्रेस से डर गई भाजपा

सतना। भारतीय जनता पार्टी की 39 लोगों की जो दूसरी सूची जारी हुई है उससे भारतीय जनता पार्टी का भय स्पष्ट झलकता है। भारतीय जनता पार्टी 2018 में ही बहुमत के अंकों से दूर थी इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी यह मान कर चल रही है कि 2023 का चुनाव भी उसके लिए आसान नहीं है। चुनाव के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जितनी लोक लुभावना घोषणाएं कर सकते हैं उतनी कर रहे हैं बावजूद इसके भाजपा के सर पर एंटी एंड कनवेसी का डर इस कदर समाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार दिया जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जीवनी विधानसभा से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी भाजपा हाई कमान की लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव लडऩे के लिए मजबूर है।
इतना ही नहीं इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के डर को इस बात से भी समझा जा सकता है कि पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी को इंदौर एक से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी होशंगाबाद के सांसद उदय प्रताप सिंह सीधी की सांसद रीती पाठक तथा सतना के सांसद गणेश सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किसी भी हालत में सरकार बनना चाहती है इसीलिए उसने पूरी ताकत झोंक दी है। 2018 में भारतीय जनता पार्टी बहुत मामूली अंतर से सरकार बनने से चूक गई थी।
इस बार भारतीय जनता पार्टी ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के जितने राजनीतिक पहलवान अलग-अलग क्षेत्र में अपना वजन रखते हैं उन्हें सबको चुनावी मैदान में उतार दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इसे भारतीय जनता पार्टी का डर भी कहा जा सकता है और इसे भारतीय जनता पार्टी की युद्ध स्तर पर चुनाव जीतने की जिद भी कहा जा सकता है जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी हुई उस सूची में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अश्क साफ दिखाई देता है। किसी फिल्म में एक गाना था की ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। भारतीय जनता पार्टी की जो दूसरी सूची जारी हुई है काफी कुछ इस गाने को इस सूची ने आत्मसात किया है। इस सूची में ना उम्र की सीमा देखी गई है ना जन्म का बंधन देखा गया है यहां सिर्फ जीत की संभावनाओं को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close