ताजा ख़बरें

हितानंद ने उतरवाई आरती

सतना। सिमरिया के विधायक केपी त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हीतानंद शर्मा की आरती उतारते देखे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अंदर व्यक्ति पूजा को कभी भी महत्व नहीं दिया जाता। हितानंद शर्मा जिस संगठन से भारतीय जनता पार्टी में गए हैं उस संगठन में भी व्यक्ति को कभी नहीं पूजा गया उस संगठन में भी आराध्य केसरिया ध्वज ही है। इसके बावजूद भी हीतानंद शर्मा अपनी आरती उतरवा रहे हैं यह बात समझ से परे है। एक बार केपी त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति का पता न हो बात समझ में आती है लेकिन हितानंद शर्मा को तो भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति बखूबी मालूम है। केपी त्रिपाठी हितानंद शर्मा की आरती उतार रहे हैं इस मामले में उनका स्वार्थ हो सकता है लेकिन हितानंद शर्मा अपनी आरती उतरवा रहे हैं ये असहज करने वाली तस्वीर है। जिस तरीके की तस्वीर सामने आई है उसे देखते हुए तो यह वाकई में अब लगने लगा है कि जो जनता कहती है वह सच है अब भारतीय जनता पार्टी पहले जैसी भारतीय जनता पार्टी नहीं रही यहां अब संगठन सर्वोपरि ना होकर व्यक्ति सर्वोपरि हो गया है और जब व्यक्ति सर्वोपरि हो जाता है तब इस तरीके की तस्वीरें सोशल मीडिया में आ ही जाती है। भारतीय जनता पार्टी में इसके पहले भी तमाम संगठन मंत्री हमने देखे जिन्हें आज कोई पूछने वाला नहीं है। इनके पहले ठीक सुहास भगत भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री हुआ करते थे आज उनकी आरती स्वप्न में भी उतारने के लिए कोई तैयार नहीं है यह अलग बात है कि जब वे भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री थे तो उनकी भी आरती लोग उतारते रहे होंगे।

Related Articles

Back to top button
Close