ताजा ख़बरें

रात 2 बजे क्यों भागे रामभद्राचार्य

सतना। सतना शहर में एक धार्मिक आयोजन चल रहा है इस आयोजन में देश के प्रख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य सतना के बीटीआई ग्राउंड में कथा कह रहे हैं इस पूरे आयोजन के प्रमुख कर्ताधर्ता नरेंद्र कुमार गुप्ता बताए जा रहे थे। स्वामी रामभद्राचार्य इन्हीं नरेंद्र कुमार गुप्ता के यहां रुके हुए थे लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ की स्वामी रामभद्राचार्य को एक दूसरे सेठ की हवेली में जाकर रुकना पड़ा वो भी दो बजे रात। इस बीच बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री भी स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे। शहर में इस बात की चर्चा है की नरेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वामी रामभद्राचार्य जी का अपमान किया। इस बात में कहां तक सच्चाई है यह तो स्वामी रामभद्राचार्य ही जान सकते हैं लेकिन नरेंद्र गुप्ता बड़ी चीज है। यहां एक हिंदूवादी संगठन के भी प्रमुख व्यक्ति आकर भोजन कर चुके है बड़े लोगों को अपनी हवेली में बुलाना नरेंद्र गुप्ता का शौक है लेकिन अचानक से स्वामी रामभद्राचार्य के साथ ऐसा क्या हुआ कि नरेंद्र गुप्ता की हवेली छोडक़र रात 2:00 बजे भागना पड़ा यह अपने आप में पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close