ताजा ख़बरें

भाजपा में जारी है बगावत, तीन और नेताओं ने पार्टी छोड़ी

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस  और भाजपा दोनों ही दलों में जारी बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में बगावत के सुर ज्यादा उठ रहे हैं। इसी के चलते चंबल में भाजपा को दो झटके लगे। यहां टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया और रसाल सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रसाल सिंह ने जहां बसपा में शामिल हो गए, वहीं मुन्ना सिंह भदौरिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर अशोकनगर से वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अजय यादव ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। यह भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुछ माह पहले अजय यादव के भाई यादवेन्द्र यादव भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनकी मां और भाजपा की कद्दावर नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुकी थीं। इस तरह पूरा परिवार कांग्रेस में शामिल हो जाएगा। वहीं कांग्रेस को भी झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रवि शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close