मां ने की बगावत, बेटी अभी भी भाजपा में

सतना। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चे की महामंत्री प्रियंका बागरी की माताजी रानी बागरी विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। रानी बागरी को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे का महामंत्री महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा यादव ने प्रीति रैकवार को हटाकर बनाया था। सूत्रों का कहना है की प्रियंका बागरी की नियुक्ति में भारतीय जनता पार्टी के एक जिला स्तर के नेता की विशेष रुचि थी। अब जिस नेता की रुचि पर प्रियंका बागरी को महिला मोर्चा की महामंत्री बनाया गया था अब उस नेता से यह सवाल तो जरूर पूछना चाहिए कि आखिरकार जब भारतीय जनता पार्टी ने प्रियंका बागरी को प्रीति रैकवार को हटाकर महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया तो फिर कम से कम रानी बागरी को भारतीय जनता पार्टी से बगावत नहीं करनी चाहिए अब रानी बागरी की टिकट घोषित हो चुकी है वह विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। चुनावी हस्र क्या होगा यह रैगांव क्षेत्र की जनता ही नहीं बल्कि पूरे जिले की जनता भी जानती है इस बगावत के बाद क्या भारतीय जनता पार्टी के उस नेता की कार्य प्रणाली पर कोई सवाल उठाएगा।




