कांग्रेस हमास की समर्थक : मनोज

सतना। 30 अक्टूबर के दिन भारतीय जनता पार्टी के सारे प्रत्याशियों ने एक बार दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में अपना जलवा जुलूस पर्याप्त मात्रा में बिखेरा। भाजपा के सारे प्रत्याशी पहले बीटीआई ग्राउंड में एकत्रित हुए उसके बाद वहां से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मनोज तिवारी ने जनता को संबोधित भी किया गाने भी गए लेकिन ठुमका नहीं लगाया। मनोज तिवारी ने कांग्रेस के ऊपर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमास समर्थन करती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किस मानसिकता की पार्टी है। मनोज तिवारी के आने से बहुत संभव है की पूर्वांचल के कुछ वोट भारतीय जनता पार्टी की ओर मुड़ भी सकते है। मनोज तिवारी वर्तमान में दिल्ली से सांसद है लेकिन रहने वाले पूर्वांचल के भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय हीरो हैं नाचने गाने में इन्हें महारत हासिल है। मनोज तिवारी के आने से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कितने मत डाइवर्ट होंगे यह कहना तो जरा मुश्किल है लेकिन मनोज तिवारी का नाम बड़ा है इसलिए कुछ भीड़ मनोज तिवारी के नाम पर भी एकत्रित हो गई थी अगर ऐसा नहीं होता तो जो भारतीय जनता पार्टी की भीड़ दिखाई पड़ रही थी उसमें कुछ कमी आ सकती थी। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का कितना सम्मान है यह आज और देखने को जिस गाड़ी में मनोज तिवारी सवार थे उस गाड़ी में रैगांव की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी भी थी लेकिन प्रतिमा बागरी को सामने कोई नही देख सकता था। क्योंकि जिस गाड़ी में मनोज तिवारी सवार थे उस गाड़ी में पुरुषों का बोलबाला था एक महिला को उस गाड़ी में पर्याप्त इज्जत नहीं मिल पाई महिला को पुरुषों के पीछे ही खड़ा रहना पड़ा।




