जिसके साथ जनता की शक्ति उसको नहीं हरा सकती कोई हस्ती

सतना। नागौद विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रश्मि सिंह ने 30 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करते हुए विशाल खबर से बातचीत में कहा कि ना तो वह कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लडऩे वाले यादवेंद्र सिंह को कोई चुनौती मानती है और ना ही वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह को। रश्मि सिंह पटेल ने विशाल खबर से कहा की जनता ने कांग्रेस को वोट देने के लिए मन बना लिया है यादवेंद्र सिंह भले ही बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन जनता हमारे साथ है रश्मि सिंह ने एक डायलॉग बोलते हुए कहा कि जिसके पास जनता की है शक्ति उसको नहीं हरा सकती कोई हस्ती। यहां पर यह बताना उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी से नागेन्द्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी से यादवेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं यादवेंद्र सिंह कांग्रेस से बगावत करके हाथी पर सवार हुए यादवेंद्र सिंह नागौद से एक बार विधायक रह चुके हैं नागेंद्र सिंह वर्तमान में भी विधायक है मंत्री रह चुके हैं खजुराहो लोकसभा से सांसद इन दोनों का कद्दावर नेताओं से कांग्रेस की रश्मि सिंह पटेल का मुकाबला है। रश्मि सिंह पटेल जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रह चुकी है टिकट तो नागौद से जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके गगनेंद्र सिंह भी मांग रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी टिकट नहीं दिया दो-चार दिन गगनेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रायशुमारी की चुनाव लडऩे का ऐलान भी किया लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने गगनेंद्र सिंह के कान में एक फूंक क्या दी उनका हृदय परिवर्तित हो गया। अब गगनेंद्र सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं ऐसे में नागौद विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। 2018 के चुनाव में भी त्रिकोणी मुकाबला ही हुआ था और नागेन्द्र सिंह चुनाव जीत गए थे पिछले बार का दृश्य कुछ अलग था 2018 के चुनाव में यादवेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी थे और रश्मि सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रही थी लेकिन इस बार चुनावी पर्दे पर पात्र वही हैं दल बदल गया है। रश्मि सिंह इस बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रही है और यादवेंद्र सिंह हाथी पर सवार है अब देखना यह है की हाथी फूल और पंजे को रौंद पता है या नहीं।




