विंध्य की हाट सीट चुरहट

सतना। विंध्य क्षेत्र की आज की तारीख में सबसे हॉट सीट चुरहट मानी जा रही है इस विधानसभा सीट से कांग्रेस से अजय सिंह राहुल प्रत्याशी है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक शारदेंदु तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं आप पार्टी ने सीधी के पूर्व सांसद रह चुके गोविंद मिश्रा के पुत्र को अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछला विधानसभा चुनाव अजय सिंह राहुल हार गए थे जिसके चलते उनके राजनीतिक भविष्य में भी ग्रहण लगा 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन अजय सिंह राहुल चुरहट का चुनाव हार जाने की वजह से मंत्री नहीं बन पाए हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन किस्मत इसी को कहते हैं जो व्यक्ति मुख्यमंत्री पद का दावेदार रहा हो वह व्यक्ति विधानसभा का चुनाव हार जाए तो कितना बुरा लगता है आज की तारीख में चुरहट इसीलिए विंध्य की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। अजय सिंह राहुल दिग्विजय सिंह की सरकार में पंचायत मंत्री रहे हैं प्रतिपक्ष के नेता रहे हैं। इसी चुरहट सीट से अजय सिंह राहुल के पिता अर्जुन सिंह भी चुनाव जीत कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे 1985 से अजय सिंह राहुल भी इसी सीट से लगातार चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 के चुनाव में अजय सिंह राहुल पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का काम कर रहे थे और उन्हें यह भरोसा था कि चुरहट की जनता उनके साथ अन्याय नहीं करेगी लेकिन अजय सिंह राहुल पूरे प्रदेश में घूमते रहे और चुरहट की जनता ने उन्हें चुरहट से ही निपटा दिया हालांकि 2018 की भूल को आज की तारीख में अजय सिंह राहुल सुधार चुके हैं चुनाव हार जाने के बाद अजय सिंह राहुल ने लगातार 5 साल चुरहट विधानसभा की जनता से अपना जीवन तो संपर्क बनाए रखा। हालांकि 2023 का चुनाव भी इतना आसान नहीं कहा जा सकता क्योंकि अजय सिंह राहुल के कद को देखते हुए भाजपा के अलावा प्रदेश कांग्रेस के भी तमाम नेता उन्हें अंदर ही अंदर चुनाव हराने का प्रयास करते हैं। अब देखना यह है कि 2023 के इस विधानसभा चुनाव में अजय सिंह राहुल के विरोधी अपने मंसूबों पर कितना कामयाब होते हैं।