ताजा ख़बरें

क्या इस बार प्रतिमा को जिता पाएंगे शिवराज

सतना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक बार पुन: अपनी सरकार बनाने के हिसाब से प्रदेश के तूफानी दौरे पर इस तूफानी दौरे के दौरान 2 अक्टूबर को शिवराज सिंह रैगांव विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित किया उसके बाद सतना में रोड शो किया 3 अक्टूबर को शिवराज सिंह सतना में पत्रकारों से रूबरू हुए पत्रकारों से आमने-सामने की बातचीत में शिवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिग्विजय की चक्की ने सबको पीस दिया है। शिवराज सिंह ने कहा किया वहीं कांग्रेस है जो राम पर ही प्रश्न उठाती थी जो राम को काल्पनिक बताती थी राजा दशरथ के 10000 कमरे थे कौन से कमरे में रामचंद्र का जन्म हुआ। जबकि राम हमारे आराध्य है आज कांग्रेस राम की भी पूजा कर रही है और हनुमान चालीसा भी पढ़ रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल यह भी उठा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो क्या गणेश सिंह शपथ लेंगे इस सवाल को बड़ी बारीकी से शिवराज सिंह टाल गए और उन्होंने कहा कि समृद्ध और सक्षम भारत बनाने के लिए एक अभियान चल रहा है और उस अभियान का कौन हिस्सा बनेगा जिसे भी जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है वह उसे पूरा करता है। विंध्य में दो पार्टियों का प्रवेश हो रहा है ऐसे में इन पार्टियों का क्या भविष्य होगा इस सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में दोस्ती करती है दूसरे राज्यों में कुश्ती करती है वैसे भी आधी पार्टी तो वर्तमान में जेल में ही है रही बात दूसरी पार्टी की जिसका नाम है विंध्य जनता पार्टी तो यह पार्टी तो बनने के पहले ही समाप्त हो गई इसका कोई अस्तित्व नहीं है। टिकटों के वितरण के सवाल पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह काम पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है किसको टिकट देना है किसको नहीं देना है।

Related Articles

Back to top button
Close