ताजा ख़बरें

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने छेड़ी नाबालिग

सतना। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी बना रहे हैं बहनों को लाडली बहन बना रहे हैं और उन्हीं के दल के मंडल अध्यक्ष जैसे लोग नाबालिक बालिकाओं के साथ छेडख़ानी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में भी इस तरीके के कुंठित लोगों की संख्या कम नहीं है यह अलग बात है कि कुछ लोगों के पाप सामने आ गए और कुछ लोगों के पाप छुप गए। सतना जिले के अंदर यदि बारीकी से कुछ भाजपाईयो पर नजर डाली जाए तो उनके भी पाप सामने आ जाएंगे कई बार तो सतना जिले के अंदर कुछ नेताओं के ऑडियो और वीडियो भी वायरल हुई लेकिन जिन नेताओं के ऊपर बड़े नेताओं का संरक्षण था आज भी उनके कुर्ते कलफदर है लेकिन जिन नेताओं को बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त नहीं हुआ उन नेताओं के कुर्ते में दाग आ गया। चाल चरित्र चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर ऐसे कुंठित लोगों को पदाधिकारी बनाया गया और उसके बाद मामला सामने आने के बाद हटा दिया गया। हटाना भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मजबूरी थी क्योंकि नाबालिक बालिका के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर दिया था।
टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार के अनुसार पीडि़त छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में आरोपी कल्याण सिंह निवासी रामपुर चौरासी के खिलाफ धारा 354, 354 (क) (1) (द्ब) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जिस व्यक्ति के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप है वे भाजपा सोहावल मंडल के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं जिनका नाम है कल्याण सिंह। बताया जा रहा है की परिजन छात्रा को छोडऩे जा रहे थे, तभी मंडल पदाधिकारी ने उसी दिशा में जाने की बात कहते हुए खुद छोडऩे की बात कही। इसके बाद रास्ते में छेडख़ानी की। कॉलेज छोड़े जाने के बाद छात्रा ने परिजनों को दी घटना की जानकारी। बुलेरो वाहन में लिफ्ट देने के बहाने हुई घटना। पुलिस द्वारा आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिए जाने की सूचना है।

Related Articles

Back to top button
Close