क्या अजय सिंह राहुल भाजपा ज्वाइन करेंगे

सतना। मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस जहां देख रही थी कि उसकी सरकार बन रही है लेकिन कांग्रेस की गाड़ी 66 पर जाकर अटक गई इस बात को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी परेशान हो गया जिसके चलते कमलनाथ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया और प्रतिपक्ष के नेता पद पर भी उमंग सिंघार को बैठा दिया यह दोनों नियुक्तियां राहुल गांधी की पसंद की मानी जा रही है अब सवाल यह उठता है कि कांग्रेस के वे कद्दावर नेता जिनकी पूरे प्रदेश में अमिट छाप है जिनके पूरे प्रदेश में समर्थक हैं आखिरकार अब उनका क्या होगा क्या वे सामान्य विधायक बनकर रह जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश का चुनाव जीतने के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। मध्य प्रदेश के सात सांसद विधानसभा का चुनाव लड़े जिसमे दो चुनाव हार गए पांच जीत गए अब 2024 में उन जगहों पर सांसद का चुनाव कौन लड़ेगा अब इस बात पर मंथन शुरू हो चुका है। कांग्रेस के अंदर प्रतिपक्ष का नेता बनने की लालसा अजय सिंह राहुल भी रखते लेकिन ऐसा नहीं हुआ बीते बीस वर्षों से प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और अब 2028 तक और रहेगी। ऐसे में तमाम कांग्रेसी नेता संघर्ष करते-करते थक गए है बहुत संभव है कुछ नेता सत्ता की सोंधी सुगंध लेने की कोशिश करें। कुछ राजनैतिक विश्लेष्को का अनुमान है कि भाजपा सीधी लोकसभा के लिए अजय सिंह राहुल पर डोरे डाल सकती है। अब कांग्रेस ने जिस तरीके की राजनीति चल रही है उसे देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि अजय सिंह राहुल को कांग्रेस में कुछ मिलने वाला है ऐसे में भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए अजय सिंह राहुल भी दल बदल ले तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। हालांकि इस तरीके की बात पूरी तरह से कयास बाजी ही है लेकिन कभी कभी कयास सही हो जाते है। अजय सिंह राहुल पर भाजपा इसलिए भी डोरे डाल सकती है क्योंकि रीति पाठक अब विधायक है और एक नया प्रत्याशी भाजपा को अब सीधी से लडऩे के लिए चाहिए।




