ताजा ख़बरें

कमलेश सुहाने मैहर के भाजपा जिलाध्यक्ष

सतना। सतना से मैहर को अलग करके जिला बना दिया गया प्रशासनिक दृष्टिकोण से मैहर विधानसभा चुनाव के पहले ही अलग हो गया था वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना मध्य प्रदेश शासन ने कर दी थी लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से अभी भी मैहर अलग नहीं हो पाया था भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ही मैहर के भी जिला अध्यक्ष थे लेकिन 12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सतना जिले के वर्तमान कोषाध्यक्ष कमलेश सुहाने को भारतीय जनता पार्टी के मैहर जिले का पहला जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया भारतीय जनता पार्टी में मैहर का इतिहास जब भी लिखा जाएगा तो यह जरूर बताया जाएगा कि मैहर जिले के भारतीय जनता पार्टी के पहले जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने बने थे हालांकि जिला अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, अरुण द्विवेदी, रूप नारायण पटेल भी थे लेकिन प्रदेश नेतृत्व में अपना विश्वास कमलेश सुहाने पर ही जताया हैं कमलेश सुहाने वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करते रहे हैं निर्विवाद छवि है किसी प्रकार का कोई आप नहीं है इस लिहाज से इस बात की संभावना थी कि कमलेश सुहाने को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है अब कमलेश सुहाने जिस तरीके से एक इकाई गठित की जाती है उसी तरीके से जिला इकाई का गठन करेंगे आने वाले समय में निश्चित तौर पर युवा मोर्चा का भी जिला अध्यक्ष मैहर में घोषित किया जाएगा इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अंदर जितने भी मोर्चे हैं उन सभी मोर्चे के जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी बनाई जाएगी। अब देखना यह है कि कमलेश सुहाने कितने दिनों में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हैं और पहले अध्यक्ष के नाते मैहर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को कितनी मजबूती प्रदान करते हैं हालांकि मैहर जिले में दो विधानसभा सीट आती है जिसमें मैहर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के पास है और अमरपाटन विधानसभा में कांग्रेस का कब्जा है अमरपाटन विधानसभा से राजेंद्र सिंह कांग्रेस के विधायक है संगठनात्मक दृष्टिकोण से कमलेश सुहाने आने वाले लोकसभा चुनाव में मैहर जिले में कार्यकर्ताओं की किस तरीके से तैनाती करते हैं और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मैहर के साथ-साथ अमरपाटन विधानसभा से विजयी बना पाते हैं या नहीं यह आने वाला समय बताएगा लेकिन इतना तो तय है की कमलेश सुहाने को संगठनात्मक कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव है समन्वय बनाने की क्षमता है उम्मीद की जाती है कि कमलेश सुहाने भारतीय जनता पार्टी को मैहर जिले में मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। हालांकि कमलेश सुहाने के अध्यक्ष बनने के बाद उन लोगों के चेहरे जरूर लटक गए जो लोग अध्यक्ष पद की दौड़ में बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button
Close