जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई नेता

सतना। दिसंबर के महीने में ही भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की नियुक्ति हो जानी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सतना जिले के अंदर चार मंडल नए बना दिए हैं जिसमें चित्रकूट मंडल भर्जुना मंडल भरहुत मंडल और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल बनाया गया है वर्तमान में मंडलों की स्थिति इस प्रकार है नागौद में 6 मंडल है रैगांव में पांच मंडल है चित्रकूट में पांच मंडल सतना में पांच मंडल रामपुर बाघेलान में पांच मंडल है। सतना जिला अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं कुछ कुछ राजनीतिक विश्लेषक इस बात का दावा करते हैं कि जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज से ही बनेगा यदि ऐसा हुआ तो ब्राह्मण समाज से सबसे पहले तो सतीश शर्मा ही दावा कर रहे हैं कि उन्हें रिपीट किया जाए। क्योंकि उनका एक कार्यकाल ही पूरा हुआ है भारतीय जनता पार्टी के संविधान के मुताबिक उन्हें एक मौका और दिया जा सकता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक गुट पूरी तरह से इस बात का प्रयास कर रहा है कि सतीश शर्मा दोबारा अध्यक्ष न बनने पाए। जैसे ही यह खबर हवा में तैरी की सतीश शर्मा का भारतीय जनता पार्टी का एक गुट विरोध कर रहा है वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी भी अध्यक्ष बनने के लिए लालायित है उन्होंने भी खुद को अध्यक्ष बनने के लिए लाविंग तेज कर दी है दो बार नरेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष रह चुके हैं वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं इस लिहाज से भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से उनके सीधे तौर पर संपर्क है विकल्प के अभाव में नरेंद्र त्रिपाठी को भी भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष बना सकती है क्योंकि वह 60 वर्ष की उम्र को टच करने वाले हैं सुनने में आया है कि उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देकर एक बार जिला अध्यक्ष बनने का मौका मांगा है अब देखना यह है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें एक बार मौका देता है या नहीं।
भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी भी अध्यक्ष बने की दौड़ में बने हुए हैं हालांकि उन्होंने अध्यक्ष बनने के लिए कोई दावा तो नहीं किया लेकिन स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उन्होंने इस बात की जमावट कर रखी है कि पार्टी यदि उन्हें मौका देती है तो निश्चित तौर पर यह पद स्वीकार करके संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के एक जिला उपाध्यक्ष और है जिनका नाम है बालेंद्र गौतम बालेंद्र गौतम भी कहीं ना कहीं अध्यक्ष बनने की दौड़ में बने हुए हैं उन्हें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का नजदीकी माना जाता है और यदि राजेंद्र शुक्ल ने उनके लिए पहल की तो बालेंद्र गौतम भी अध्यक्ष बन सकते हैं। ब्राह्मण कोटे से एक नाम और लिया जा रहा है श्रीराम मिश्रा का विद्यार्थी परिषद के रास्ते से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति करने वाले श्रीराम मिश्रा भी अध्यक्ष बन सकते हैं लेकिन वर्तमान समय में श्रीराम मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक प्रदेश से गायब दिख रहे हैं ऐसा क्यों है यह तो श्रीराम मिश्रा ही बेहतर बता सकते हैं लेकिन एक समय था की श्रीराम मिश्रा की भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक सक्रियता बहुत देखी जाती थी।




