मनोरंजन

Honey Singh पर पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट ने मांगा रैपर से जवाब

मशहूर रैपर ‘यो यो हनी सिंह’ (Yo Yo Honey Singh) के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की है। इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर ये भी आरोप लगाया है कि, उन्होंने कई महिलाओं के साथ ‘कैजुअल संबंध’ भी बनाए हैं।

कोर्ट ने मांगा रैपर से जवाब:

कोर्ट ने रैपर हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए उन्हें 28 अगस्त तक का समय दिया है, जिससे पहले उन्हें अपना पक्ष रखते हुए रिप्लाई करना होगा। शालिनी सिंह ने इस याचिका में अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के अलावा यौन हिंसा, उनपर मानसिक अत्याचार करने और उसके साथ वित्तीय तौर पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में दोनों की संयुक्त मालिकाना हक वाली संपत्तियों को बेचने को लेकर भी कोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए हनी सिंह को ऐसी संपत्तियां बेचने से प्रतिबंधित कर दिया है।

बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी ने साल 2011 में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था और 2014 में एक रियलिटी शो के माध्यम से लोगों को अपनी पत्नी से मिलवाया था। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने इसी साल जनवरी के महीने में अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मनाई थी। इसी बीच उन्होंने केक के साथ एक फोटो भी शेयर की थी।वैलेन्टाइन्स डे के मौके पर भी शालिनी ने हनी सिंह के साथ फोटो पोस्ट की थी।

दिए कई हिट गाने:

हनी सिंह फिल्म ‘कॉकटेल’ में ‘अंग्रेजी बीट’ गाने से देश भर में मशहूर हुए थे, जिसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाकर हिंदी श्रोताओं के दिलों में भी अपनी जगह बनाई। उनका गाया गाना ‘आज ब्लू है पानी पानी’ और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गये ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का गाना ‘लुंगी डांस’ भी सुपरहिट साबित हुआ था।

Related Articles

Back to top button
Close