ताजा ख़बरें

सतना में दो ज्वेलर्स फर्मों पर स्टेट जीएसटी की कार्रवाई, 51 लाख रुपए टैक्स व पेनाल्टी जमा कराए गए

Written by: Shatrughan singh published: 10 january at 16: 48 IST

सतना। सतना के पन्नीलाल चौक स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स और मां भगवती ज्वेलर्स में स्टेट जीएसटी विभाग की तीन दिवसीय जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। इस कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों से टैक्स और अर्थदंड मिलाकर कुल 51 लाख रुपए जमा कराए गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों ज्वेलरी फर्म एक ही परिसर में संचालित होती हैं और एक ही परिवार द्वारा चलाई जा रही हैं। श्रीकृष्ण ज्वेलर्स का संचालन रोहित अग्रवाल करते हैं, जबकि मां भगवती ज्वेलर्स की प्रोपराइटर उनकी पत्नी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक जमा किए गए रिटर्न में 5 से 6 करोड़ रुपए की बिक्री दर्शाई गई है। जांच में यह सामने आया कि देय टैक्स की राशि नकद जमा करने के बजाय इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से समायोजित की जा रही थी, जिसे विभाग ने नियमों के विरुद्ध माना। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों फर्मों पर एक साथ दबिश दी। इस टीम में सर्किल-1 की असिस्टेंट कमिश्नर मनोरमा तिवारी, अमित सिंह पटेल सहित 12 से अधिक अधिकारी शामिल थे।
दस्तावेजों और स्टॉक के सत्यापन के बाद विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी की और 51 लाख रुपए टैक्स व पेनाल्टी के रूप में जमा कराए। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की गहन जांच के बाद टैक्स की राशि और बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close