ताजा ख़बरें

ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, कर्मचारी झुलसा, लाखों का नुकसान

Written by: Shatrughan singh published: 10 january at 16: 56 IST

सतना। सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र के दुरेहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान का एक कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगजनी के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये का ऑटो पार्ट्स का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

हीटर के पास रखे कपड़ों ने पकड़ी आग
जानकारी के अनुसार, दुरेहा निवासी व्यापारी विपिन सिंह की दुकान में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर चल रहा था। इसी दौरान बिजली चली गई और विपिन सिंह किसी काम से दुकान के बाहर चले गए। कुछ देर बाद बिजली लौटते ही हीटर चालू हो गया और पास रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली। दुकान में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग ने दृष्टिगोचर रूप से पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग बुझाने के प्रयास में कर्मचारी घायल
आग लगते ही दुकान में मौजूद एक कर्मचारी ने लपटों को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

दमकल देरी से पहुंची, लाखों का नुकसान
घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल वाहन मौके पर देर से पहुंचा। बाद में दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। व्यापारी विपिन सिंह ने बताया कि दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच जारी रखी है।

Related Articles

Back to top button
Close