ताजा ख़बरें

प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड को 2nd ग्रीन एनवायरो फाउंडेशन सेफ्टी अवार्ड

सतना | प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड – सीमेंट डिवीजन, सतना को सेफ्टी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2दक ग्रीन एनवायरो फाउंडेशन सेफ्टी अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कंपनी की ओर से उपमहाप्रबंधक (सेफ्टी) विपिन कुमार ने 12 जनवरी 2026 को आयोजित गोवा सेफ्टी सम्मेलन में प्राप्त किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड के डीजीएम (सीएसआर एवं पीआर)  देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्लांट परिसर में आने वाले सभी आगंतुकों, वेंडर, सप्लायर, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अनिवार्य रूप से सेफ्टी गैलरी के माध्यम से सेफ्टी इंडक्शन ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें प्लांट से जुड़े संभावित खतरों एवं आवश्यक सुरक्षा सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाती है। कार्य की प्रकृति के अनुसार सेफ्टी मॉडल भी विकसित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्लांट परिसर में प्रत्येक माह सेक्शनवार आपातकालीन मॉक ड्रिल कराई जाती है तथा सभी सेक्शन में नियमित रूप से टूल बॉक्स टॉक आयोजित की जाती है। सुरक्षा विभाग द्वारा कन्फाइंड स्पेस, हॉट वर्क, ऊंचाई पर कार्य सहित विभिन्न सेफ्टी विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
सेफ्टी के क्षेत्र में इस उपलब्धि पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ  राकेश जैन, प्रेसिडेंट एवं प्लांट हेड  मनीष कुमार सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रबंधन ने भविष्य में भी सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया है।

Related Articles

Back to top button
Close