ताजा ख़बरें
प्रिज़्म जाॅनसन को कौशल विकास में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रथम ग्रीनएनवायरो सीएसआर अवार्ड

सतना: प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड को कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए ग्रीन एनवायरो फाउंडेशन द्वारा प्रथम ग्रीनएनवायरो सीएसआर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार गोवा में आयोजित कार्यक्रम में डीजीएम सीएसआर एंड पीआर, प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड देवेन्द्र मिश्रा ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपद नाइक भी उपस्थित थे। कंपनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास में दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार प्राप्त किया। प्रिज़्म के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ राकेश जैन, प्रेसीडेंट मनीष कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी सम्मान प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त किया।




