ताजा ख़बरें

चित्रकूट में कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च, बिहारी चौक पर धरना

चित्रकूट। चित्रकूट में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकालकर विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरातन धार्मिक मंदिर को तोड़े जाने, सनातन धर्म पर घात, संतों के अपमान तथा चित्रकूट में निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। पैदल मार्च नगर भ्रमण के बाद बिहारी चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं की अनदेखी की जा रही है तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Back to top button
Close