ताजा ख़बरें

शैक्षणिक संस्थाओं के निकट दुकानों में नहीं बिके गुटखा-तम्बाकू

सतना। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस ने नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक में कहा कि मादक पदार्थो के विक्रय, परिवहन, भण्डारण और उपयोग पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अपने स्तर से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर जनजागरूकता के कार्यक्रम भी सतत रूप से किये जाये। कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्था प्रमुख और संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि स्कूल और कॉलेजों के आस-पास निर्धारित दायरे में पान, तम्बाकू-गुटखा और सिगरेट, बीडी जैसी धूम्रपान की सामग्री नहीं बिकने पाये। बैठक में डीएफओ मयंक चांदीवाल, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एडीशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, जीतेन्द्र वर्मा, एलआर जांगडे, राहुल सिलाडिया, सुभाष मिश्रा, सुमेश द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close