ताजा ख़बरें
एक साल में सोना सबसे सस्ता

देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट जारी है। शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख पर आ गया है। इस गिरावट के बाद सोना एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपए था, जिसके बाद साल भर तक इसके दाम ऊंचे बने रहे थे। इसी तरह, शुक्रवार को चांदी के भाव में भी 9,789 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे चांदी लुढक़कर 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। गौरतलब है कि साल 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढक़र 1.76 लाख रुपए के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया था।




