Uncategorized

Gwalior- मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अस्पताल ले जाया गया

ग्वालियर- मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार सुबह ग्वालियर में एक सरकारी कार्यक्रम में मंच से गिर गए। अंदरूनी चोट लगने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक तोमर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर और प्रदेश सरकार के मंत्री भरत सिंह कुशवाह भी मौजूद थे। 10 फुट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर जब मंच से उतर रहे थे, इसी दौरान उनके पैर लड़खड़ा गए। गिरने के बाद उन्हें पहले घर ले जाया गाया। सीएमएचओ ने घर पहुंचकर उनकी जांच की। उन्हें घबराहट ज्यादा हो रही थी और अंदरूनी चोटें भी आई थीं। इसके चलते उन्हें लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close