Uncategorized

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सतना में गंभीर आरोप, एनएसयूआई कार्यकर्ता धरने पर

सतना। जिले के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जिन शिक्षकों के कंधों पर छात्रों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी है, उन्हीं पर छात्र संगठन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले कुछ महीनों से कॉलेज परिसर के भीतर से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसी क्रम में एनएसयूआई के कार्यकर्ता आनंद पाण्डेय कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। आनंद पाण्डेय ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि महाविद्यालय परिसर में आपत्तिजनक सामग्री मिली है और प्राचार्य पर भी अनैतिक गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ता का कहना है कि लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में छात्र संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

फिलहाल कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close