ब्रेकिंग न्यूज़
यातायात पुलिस ने बुलेट बाइक के जब्त साइलेंसरों पर चलवाया रोड रोलर

सतना। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक से जब्त किए गए अवैध साइलेंसरों का विनष्टीकरण किया। इस दौरान 120 तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कराया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शिवेश सिंह बघेल के निर्देश पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी संजय खरे एवं यातायात प्रभारी पंकज शुक्ला द्वारा किया गया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से अत्यधिक शोर उत्पन्न होता है, जिससे आम नागरिकों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




