ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 हाईवा जब्त

मैहर जिले के रामनगर थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार हाईवा वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई खोमरहा बेला घाटी क्षेत्र में रविवार दोपहर की गई।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए चार हाईवा में से दो वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि शेष दो हाईवा के पंजीयन नंबर MP19-ZL-1342 और MP19-ZR-3795 बताए गए हैं। सभी वाहन रेत से लदे हुए थे और अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

खनिज विभाग को सौंपे गए वाहन

रामनगर थाना पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी जब्त वाहनों को खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। खनिज विभाग अब वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रहा है और अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार शिकायतों के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत माफिया के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close