ताजा ख़बरें

एकेएस विश्वविद्यालय में दो दिवसीय रोजगार मेला ‘युवा संगम’ का शुभारंभ

सतना।  एकेएस विश्वविद्यालय शेरगंज में आयोजित दो दिवसीय वृहद रोजगार मेला ‘युवा संगम’ का शुभारंभ मंगलवार को सांसद सतना  गणेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। रोजगार मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष  भगवती प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक  हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत  शैलेंद्र सिंह, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य  एससी राय, एकेएस विश्वविद्यालय के डायरेक्टर  अनंत सोनी, प्रो. हर्षवर्धन श्रीवास्तव,  सूर्यनाथ सिंह गहरवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद  गणेश सिंह ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा युवाओं का पंजीयन कर चयन प्रक्रिया की जा रही है। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button
Close