ताजा ख़बरें

बिट्स कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी गई ट्रैफिक नियमों की जानकारी

सतना। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत बिट्स कॉलेज में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने छात्रों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और मोबाइल फोन के उपयोग से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में ट्रैफिक सूबेदार पूनम रावत, डॉ. निशांत श्रीवास्तव सहित ट्रैफिक विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। छात्र-छात्राओं ने भी जागरूकता कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए सवाल पूछे और नियमों के पालन का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
Close