ताजा ख़बरें

एटीएम धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने पर मझगवां थाना प्रभारी का सम्मान

सतना।  मझगवां एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा ने मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे का सम्मान किया। यह सम्मान हाल ही में एसबीआई के एटीएम बूथ में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने के लिए किया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों मझगवां एसबीआई के एटीएम बूथ में लगातार हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं से उपभोक्ता परेशान थे। थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया, जिससे एटीएम बूथ में हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लग गया है। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से आमजन में विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button
Close