ताजा ख़बरें

कांग्रेस देश से गायब हो रही है.. अब दतिया से भी गायब करना है

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में शनिवार को उदगुवा एवं उपराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर से गायब हो रही है और अब हमें मिलकर कांग्रेस को दतिया से भी पूरी तरह गायब करना है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि दतिया के विकास को नई गति देने और कांग्रेस द्वारा वर्षों तक रोके गए विकास कार्यों का हिसाब चुकता करने का चुनाव है। दतिया का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की राजनीति के बीच है। दतिया की देवतुल्य जनता भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर बुंदेलखंड के विकास को और गति दे। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। कांग्रेस ने केवल विकास रोका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशाल जनसभा में उमड़े जनता जनार्दन से कमल के फूल के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसभा को वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी संबोधित किया।
सडक़, बिजली, पानी, रोजगार सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को सडक़, बिजली, पानी और रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में पुलिस की हजारों भर्तियां निकाली गई हैं, कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन किए गए हैं, आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। आवश्यकता पडऩे पर एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि, दुग्ध उत्पादन और रोजगार जैसे सभी क्षेत्रों में सरकार लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस ने केवल झूठे वादे किए और विकास का पहिया रोकने का काम किया। कांग्रेस कभी किसानों, गरीबों और युवाओं के हित में ईमानदारी से काम नहीं कर सकती। कांग्रेस की राजनीति केवल भ्रम फैलाने तक सीमित है, जबकि भाजपा विकास और जनसेवा की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर शिक्षा, स्वास्थय, सिंचाई, रोजगार और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। दतिया को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
सरकार ने डाकुओं का अंत करके जनता को सुरक्षा दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर मंडल के उपरायं में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड क्षेत्र से डाकुओं का आतंक खत्म करके यहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक झूठे वादों और राजनीति के माध्यम से दतिया सहित पूरे प्रदेश के विकास को रोकने का काम किया। भाजपा सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। कभी बुंदेलखंड डाकुओं के आतंक के लिए जाना जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत कर क्षेत्र को भयमुक्त बनाया। आज पूरा क्षेत्र विकास और निवेश की नई पहचान बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई परियोजनाओं, बिजली व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करेगी। चुनाव के बाद जहां आवश्यकता होगी वहां नए विद्युत फीडर, बिजली लाइन और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दतिया को विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close