बीसीसीआई का ऐलान: मध्यप्रदेश के सारांश जैन का भारतीय टीम में चयन

बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस चयन में बोर्ड ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है, जिसके तहत दो युवा खिलाडिय़ों को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वनडे में अपनी छाप छोडऩे वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और मध्य प्रदेश के उभरते ऑलराउंडर सारांश जैन पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की सफेद जर्सी में नजर आएंगे। इंदौर से दो साल बाद किसी खिलाड़ी का भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ है। पिछली बार रजत पाटीदार को वर्ष 2024 में भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी। संयोग से रजत और सारांश स्थानीय क्रिकेट में भी एक ही क्लब से खेलते हैं।वहीं जसप्रीत बुमराह और साईं सुदर्शन का नाम टीम में तो है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर है। अगर ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो फिर टीम में रहेंगे।




