थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने आठ लोगों को गालियों से भूना

थाईलैंड के एक स्कूल में 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन शिक्षक और तीन छात्रों समेत छह की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। स्कूल पहुंचने से पहले ही छात्र ने घर में दादा-दादी की हत्या कर दी थी। बाद में दोनों के शव घर से बरामद हुए। फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। फिलहाल पुलिस हमले की वजहों की जांच कर रही है। आरोपी छात्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। उप-गृह मंत्री पोलापी सुवानचावी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक गेमिंग और हमले के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इतनी बड़ी वारदात क्यों की।

