ताजा ख़बरें

निगम-मंडलों में हो सकती है नियुक्तियां, मुख्‍यमंत्री के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

 भोपाल- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा कुछ नेताओं को निगम-मंडल में नियुक्तियां देने पर विचार कर रही है। इसमें दोनों तरह के उन नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिन्हें पार्टी चुनाव लड़वाना चाहती है अथवा उन्हें टिकट देने के बजाए मंत्री दर्जा देकर सरकार में भागीदारी देना चाह रही है।

इसके साथ ही कई अन्य मसलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , प्रदेश संगठन महांमत्री हितानंद एकसाथ बैठे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इस बैठक के लिए अपना दो बजे तक का समय आरक्षित कर रखा था। इसके बाद वे हरदा के लिए रवाना हो गए। इन नेताओं ने सोमवार को भी कई घंटे मंथन किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता दोपहर बाद भोपाल से रवाना भी हो गए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा की सरकार में ग्वालियर-चंबल के ज्यादा वजनदार होने के कारण प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों का भौगोलिक और जातिगत समीकरण गड़बड़ा गया है। पार्टी इसके लिए चिंतित है। यही वजह है कि पार्टी निगम-मंडल के जरिए कुछ नेताओं को मंत्री दर्जा देकर संतुलन बनाने की तैयारी में है। इसी रणनीति के चलते भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close