Indore की छवि बिगाड़ रहा नाईट कल्चर, सरेआम गुंडागर्दी करती दिखी लड़कियां, वीडियो वायरल

इंदौर- इंदौर में जब से नाईट कल्चर लागू हुआ है तब से लगातार गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोई पब बार में अपनी गुंडागर्दी दिखा रहा है तो कोई सड़कों पर। अभी हाल ही में कुछ लड़कियों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कुछ लड़कियां एक लड़की को पटक-पटक कर बेल्ट और लात घूसों से मारती हुई नजर आ रही है। क्योंकि इंदौर में नाईट कल्चर जब से लागू हुआ है तब से क्राइम के मामले बढ़ गए है। दो दिन पहले ही एक लड़की का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस वीडियो को 8 महीने पहले का बता दिया गया।
लेकिन कहा जा रहा है कि जरा सी बात पर इन लड़कियों के बीच विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ये मामला अब सुर्ख़ियों में बना हुआ है। क्या अब इस मामले पर प्रशासन सख्त कार्यवाई करेगा? या फिर नाईट कल्चर में बदलाव किए जाएंगे। क्योंकि लगातार सरेआम गुंडागर्दी और क्राइम के मामले इंदौर में बढ़ते ही जा रहे हैं।




