ताजा ख़बरें

कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 20 जिलाध्यक्ष बदलेंगे

भोपाल- मप्र कांग्रेस में भारी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन किया जा रहा है। लगभग 20 जिलाध्यक्षों को भी बदला जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की भारी-भरकम टीम को भंग करने के मौखिक निर्देश दे दिए हैं। यानी फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष के अलावा कोई पदाधिकारी नहीं है। कमलनाथ ने नए प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक कांग्रेस हाईकमान मप्र कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर सकता है। नए पदाधिकारियों के नामों के प्रस्ताव कमलनाथ शीघ्र ही दिल्ली भेजेंगे। यह भी खबर आ रही है कि कमलनाथ इस बार अपनी टीम छोटी, लेकिन मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close