ताजा ख़बरें

हिन्दू धर्म पर भाजपा का पेटेंट नहीं : उमा भारती

भोपाल- भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती जिस तरह का बयान इन दिनों दे रही हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि वो अपने रास्ते फिर से अलग करने वाली हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा सराकर को निशाने पर लेने वाली उमा भारती ने अब भगवान राम के नाम पर भी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू धर्म पर किसी दल का कोई एकाधिकार नहीं होता है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा राज्य में हनुमान मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट या पेटेंट नहीं है। कोई भी व्यक्ति इन पर आस्था रखता है या रख सकता है। अंतर सिर्फ इतना है कि इन पर हमारी आस्था राजनीतिक लाभ-हानि से परे होती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि भारत टूटा कहां है, जो उसे जोडऩे निकले हैं। अगर भारत में कोई चीज जोडऩा है तो वह है, पाक अधिकृत कश्मीर। राहुल गांधी को अपनी यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए। तब जाकर भारत जोडऩे का अर्थ सार्थक होगा।

Related Articles

Back to top button
Close