ताजा ख़बरें

किसी ने सच ही कहा है पैसा फेंको तमाशा देखो

मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर कस्बे का एक मामला सामने आया है। जहॉ 28 जून को मैहर देवी जी चौकी थाना क्षेत्र की पूजा पटेल लापता हो गई थी। मामला कुछ इस प्रकार से है कल्लू पटेल की बेटी पूजा पटेल को फेसबुक के माध्यम से किसी को दिल दे बैठी और बिना बताए हरिद्वार शादी रचाने चली गई। बेटी गुम हो जाने से पिता का हाल बेहाल था। पिता ने अपनी बेटी की गुम हो जाने की रिर्पोट मैहर थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले को हल्के से लिया। थक हार कर कल्लू ने यह धोषणा की जो मेरी बेटी को ढूंढकर लाएगा उसे जमीन गिरवी रखकर 50 हजार रूपए ईनाम देंगे। फिर क्या था मैहर पुलिस की 50 हजार रूपए देखकर लार टपकने लगी। पुलिस 50 हजार के लालच में पूजा की वैवाहिक पूजा में विध्न डाल दिया। पूजा को मैहर पुलिस ने हरिद्वार से तब पकडा जब वह विवाह के जोडे में बैठकर वैवाहिक बंधन में बंधने जा रही थी। वही मैहर पुलिस ने पूजा पटेल को परिवार वालो को सौप दिया है। सूत्रो द्वारा बताया जा रहा है कि जब ईनाम की बारी आई तो पूजा के पिता कल्लू पटेल अपनी जुबान से मुकर गए। अब पुलिस कह रही है कि कल्लू ने लल्लू बना दिया। आपको बता दे कि पूजा पहले से ही शादी सुदा है और वह अपने पति को छोडकर हरिद्वार चली गई थी।

Related Articles

Back to top button
Close