ताजा ख़बरें

राखी के पहले बहनों का दामन फिर भरेंगे खुशियों से शिवराज

विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी लाडली बहनों को क्या-क्या सौगात देंगे कुछ कहा नहीं जा सकता चुनाव के पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन के नाम से ₹1000 की राशि लगातार 3 महीने खातों में डाल दी । जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी यह मानकर चल रही है कि काफी कुछ एंटी इनकंबेंसी रुकी है । जिस तरीके से क्षेत्र के अंदर भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध नाराजी बढ़ रही थी लाडली बहन योजना के चलते वह नाराजगी कुछ रुकी और थमी है। शिवराज सिंह चौहान का ऐसा मानना है यदि 2023 में सरकार बनानी है तो प्रदेश की बहनों को इतना खुश कर दिया जाए और उनके दामन में इतनी खराब डाल दी जाए सारी बहनों बिना कुछ सोचे भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। भारतीय जनता पार्टी ने लाडली बहन के नाम पर जैसे ही ₹1000 देना शुरू किया वैसे ही कांग्रेस पार्टी ने अपने बच्चन पत्र में महिलाओं को ₹1500 देने की घोषणा कर दी भारतीय जनता पार्टी एक कदम आगे बढ़कर इस राजपूत 3000 तक करने की बात कहती है रीवा में जिस तरीके से शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹1000 डालने के साथ-साथ इस बात की भी घोषणा की राखी के पहले शिवराज सिंह बहनों के दामन में खुशियों की ऐसी सौगात डालेगा जिसे पूरा विश्व दिखेगा शिवराज सिंह चौहान ऐसी राखी मनाएंगे जिसे पूरा विश्व याद रखेगा । बहुत संभावना व्यक्त की जा रही है कि राखी के पहले भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के लिए ₹500 में सिलेंडर देने की भी घोषणा कर सकती है यदि ऐसा नहीं हुआ तो लाडली बहना योजना के नाम पर ₹1000 की राशि बहनों के खातों में डाली जा रही है उस राशि को बढ़ाकर 15 सो रुपए भी किया जा सकता है और बची हुई ₹500 की राखी के पहले बहनों के खाते में डाली जा सकती हैचुनावी वर्ष है इसलिए भारतीय जनता पार्टी भी बहुत खूब कर कदम रख रही है भारतीय जनता पार्टी का प्रयास होगा कि कांग्रेस के बच्चन पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया गया है उस भारतीय जनता पार्टी दो कदम आगे दिखे । उम्मीद की जा रही है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राखी के पहले महिलाओं के लिए फिर कोई बड़ी घोषणा करके अपने पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close