Uncategorized

चित्रकूट में ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा हादसा टला

चित्रकूट। चित्रकूट नगर परिषद क्षेत्र के कामतानाथ बिहारी चौक के पास ठेकेदार द्वारा खुदवाई गई नाली आम लोगों के लिए खतरा बन गई है। नाली के पास न तो कोई बैरिकेड लगाया गया है और न ही रेडियम या चेतावनी संकेत, जिससे रात के समय राहगीरों को इसकी जानकारी मिल सके।

इसी लापरवाही के चलते एक स्कूटी चालक अपनी साथी महिला के साथ नाली में जा गिरा। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा किसी बड़े नुकसान में भी बदल सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। अगर समय रहते प्रशासन और संबंधित विभाग ने ध्यान नहीं दिया, तो ऐसी लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close