मनोरंजन

रामवन मेले में बघेली लोकगीतों व लोकनृत्यों की धूम

24 से 26 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 को समापन

सतना |  सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामवन में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाला रामवन बसंतोत्सव मेला इस वर्ष 23 से 27 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मतहा की सरपंच  मनीषा अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ 23 जनवरी को रामपुर बघेलान विधायक  विक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष  रावेन्द्र सिंह करेंगे।

मेले के दौरान 24 से 26 जनवरी तक प्रतिदिन सायं 6 बजे मेला मैदान रामवन में लोकगीत व लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
24 जनवरी को मणिमाला सिंह द्वारा बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति तथा डॉ. सपना नामदेव दुबे द्वारा नृत्य एवं भक्ति गायन होगा।
25 जनवरी को प्रयागराज (उ.प्र.) की कलाकार  दीपशिखा द्वारा लोक गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
26 जनवरी को लखनऊ (उ.प्र.) की ख्यातिप्राप्त अवधी गायिका  वंदना मिश्रा द्वारा अवधी लोकगीतों की प्रस्तुति होगी।
27 जनवरी को सायं 4 बजे रामवन बसंतोत्सव मेला का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। सरपंच  मनीषा अनंत प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
Close