ताजा ख़बरें

दिल्ली में विपक्ष की महारैली, रामलीला मैदान के लिए निकला ‘INDIA’ ब्लॉक के नेताओं का काफिला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली आयोजित हो रही है। इस महारैली में विपक्ष के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता रैली में शामिल हुए।
रामलीला मैदान में हो रही इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है।
राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं का काफिला मैदान की ओर
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता रैली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। सभी नेताओं का काफिला रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
गुरुग्राम से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
दिल्ली में आयोजित इस महारैली में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता लेजर वैली पार्क में एकत्रित हुए और वहां से एक साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया।

Related Articles

Back to top button
Close