ताजा ख़बरें

टीईटी अनिवार्यता और ई-अटेंडेंस के विरोध में भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिक्षकों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा रविवार से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने जा रहा है। मोर्चे में अलग-अलग संभागों के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से शामिल होंगे।
तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन
शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांगों में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करना, प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि और वरिष्ठता की गणना करना तथा ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करना शामिल है।शिक्षकों का कहना है कि प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि और वरिष्ठता की गणना होने पर उन्हें ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन समेत सेवानिवृत्ति से जुड़े लाभ मिल सकेंगे। मोर्चे ने भोपाल में धरने को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने की रूपरेखा बनाई है। रविवार से अलग-अलग संभागों के शिक्षक धरने में शामिल होंगे। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को विशेष उपवास कार्यक्रम रखा गया है, जबकि 3 अक्टूबर तक विभिन्न संभागों के शिक्षकों की भागीदारी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री से सीधी चर्चा की मांग
मोर्चे ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाकर तीनों मांगों पर सीधे चर्चा कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि सरकार के स्तर पर समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close