ताजा ख़बरें

चुनाव लड़ना है या नहीं खुद तय करती हूं

भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने भविष्य में चुनाव लडऩे को लेकर बड़ा बयान दिया है। वृंदावन से भोपाल जाते समय ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि किसकी औकात है जो मुझे चुनाव में टिकट दे। चुनाव लड़ना है या नहीं, इसका फैसला मैं खुद करती हूं। उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी उमा भारती ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में एक बार हम जीत गए तो अगले 20 साल तक सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने शराब को लेकर अच्छी नीति बनाई थी, जिस पर उन्होंने हर बिंदु पर अपनी सहमति जताई थी। हालांकि, शराबबंदी को लेकर सरपंच से लेकर विधायक और सांसद तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव से खुश हूं
मोहन सरकार से संतुष्टि के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से बहुत प्रसन्न और खुश रहती हैं। लेकिन जब तक सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे, तब तक मुख्यमंत्री सफल नहीं हो पाएंगे। जैसा शराबबंदी में हुआ कि नीति तो बन गई, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने निगरानी नहीं की।

Related Articles

Back to top button
Close