ताजा ख़बरें

चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी में सीए भी होगा सदस्य

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच के सामने यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार की ओर से पैरवी करते हुए एसजी तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि मामले की पारदर्शी जांच के लिए दोबारा एसआईटी बना दी गई है। निर्देशों का पालन करते हुए इस नई एसआईटी की कमान वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के मुताबिक लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस को इस एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। इस तीन सदस्यीय एसआईटी में दो और सीनियर आईपीएस को शामिल किया गया है। इनमें अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा और अयोध्या के एसपी गौरव ग्रोवर शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि वित्तीय गड़बडिय़ों की जांच के लिए टीम में किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी शामिल किया जाए। साथ ही एसआईटी में पांचवें सदस्य के तौर पर एक फॉरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल करे। यह टीम दो हफ्ते के अंदर अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।

Related Articles

Back to top button
Close