ताजा ख़बरें

इंदौर में शनिवार सुबह सीएम करेंगे युवा शिक्षकों से संवाद, शाम चार बजे होगा मेट्रो रेल का शुभारंभ

इंदौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित सांदीपनी अहिल्याश्रम स्कूल में ढाई बजे युवा शिक्षकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 51 जिलों से 250 से 300 शिक्षक शामिल होंगे। सीएम कुछ शिक्षकों से पूछेंगे कि नई शिक्षक पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में क्या बदलाव चाहती है।
शनिवार शाम चार बजे इंदौर के ब्रिलियंट कंवेशन सेंटर से मेट्रो का होगा शुभारंभ। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व मुख्यमंत्री मोहन यादव यही से बटन दबाकर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद बापट से मेट्रो में बैठकर गांधी स्टेशन पर पहुंचेगे। कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के भी शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close