ताजा ख़बरें

भोपाल में तैयार होगा MP का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च, भोपाल-इंदौर के लोगों को मिलेगा लाभ

भोपाल- राजधानी में मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर तैयार होगा। प्रदेश में पहली डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज की लागत 221 करोड़ रुपए होगी। बैरागढ़ में बनने वाले ओवर ब्रिज की लंबाई 3 किलोमीटर निर्धारित की गई है। वहीं इसकी चौड़ाई 60 फीट की होनी है। वही फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण से इंदौर और भोपाल की दूरी कम होगी और इंदौर भोपाल आना-जाना आसान होगा।

पहला फ्लाईओवर एक तरफ जहां संत हिरदाराम नगर मैं तैयार होगा। वही दूसरा नरेला विधानसभा के प्रभात चौराहे पर 750 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा बनेगा। इन दोनों फ्लाईओवर से मेट्रो लाइन के गुजरने की भी संभावना तेज है। जिसके कारण इसका निर्माण शुरू करने में लगातार देरी हो रही थी।

लगातार हो रही देरी पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बैरागढ़ में और नरेला विधायक विश्वास सारंग ने प्रभात चौराहे पर शनिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विधायकों को फ्लाईओवर की डिजाइन की जानकारी देते हुए निर्माण कार्य पर उचित जानकारी दी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बैरागढ़ मुख्य मार्ग इंदौर रोड पर डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण की औपचारिकताएं अपने अंतिम दौर में पहुंच गई हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि मेट्रो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं बन पा रहा था। प्रभात चौराहे से फ्लाईओवर बनने के लिए मेट्रो लाइन भी गुजरना है। इसलिए अब डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मेट्रो के डीजीएम को रूट 2 को रूट 4 से यहीं पर जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं सेतू शाखा पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता संजय खाड़े के मुताबिक प्रदेश के दो पहले डबल डेकर फ्लाईओवर राजधानी में तैयार किए जा रहे हैं। इसकी लागत 250 करोड़ रुपए तय की गई है। बैरागढ़ में 3 किलोमीटर और प्रभात पर 750 मीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की माने तो दूसरे 21 किलोमीटर की लागत से लाऊखेड़ी सीवेज पंप से झूलेलाल विसर्जन घाट तक 3 किलोमीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा एलिवेटेड डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण 6 से 8 लाख की आबादी को बड़ा फायदा होगा। फ्लाईओवर के साथ ही मेट्रो लाइन का रूट नंबर 2 भी निकल रहा है। डबल डेकर सिस्टम के तहत बनने वाले इस फ्लाईओवर में सबसे नीचे सुभाष नगर फ्लाईओवर से स्टेशन जाने वाले यातायात निकलेंगे। बीच में पुल से रायसेन जाने वाले यातायात कल आप मिलेगा और सबसे ऊपर से मेट्रो लाइन गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button
Close