ताजा ख़बरें

क्या भाजपा चार सौ सीट जीत पाएगी

सतना। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तीन राज्यों की जीत से इस कदर उत्साहित है कि उसने आने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से एक नारा बुलंद कर दिया है अबकी बार 400 पार। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से जीत का जलवा तीन राज्यों में बिखेरा है उस भारतीय जनता पार्टी का उत्साह बढ़ा है और उस उत्साह बढऩे के चलते भारतीय जनता पार्टी ने इस बार लोकसभा में 400 सीट जीतने का टारगेट ले लिया है एक तरफ विपक्ष इंडिया नाम का गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को घेरने का प्रयास कर रहा है दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी चार सौ सीट जीतने का दावा करके इंडिया जैसे गठबंधन पर मानसिक दबाव निर्मित करने का प्रयास कर रही है। मैने हमेशा एक बात कही है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मूड में रहती है विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई और उसने एक दावा और किया है कि जिन 160 सीटों में भारतीय जनता पार्टी हारती रही है उन सीटों के प्रत्याशी ठीक विधानसभा चुनावों की तरह पहले ही घोषित कर दिए जाएंगे जिससे प्रत्याशियों को पर्याप्त मात्रा में प्रचार करने का मौका मिल सके यदि 160 सीटों में भारतीय जनता पार्टी 50 सीट भी जीतने पाई तो वह भारतीय जनता पार्टी के लिए उपलब्धि होगी। इस लोकसभा की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भी इस बात की तैयारी में लग गया है कि मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीट जीती जाएं मध्य प्रदेश के अंदर 29 लोकसभा सीट है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पास 28 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी विजय हुए थे एक लोकसभा सीट छिंदवाड़ा की है जिसमें कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ जीतने में कामयाब रहे। भारतीय जनता पार्टी की तैयारी ऐसी है कि इस बार कांग्रेस से छिंदवाड़ा की सीट भी छुड़ाई जाए अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी में कितना सफल होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से नारा बुलंद किया है कि अबकी बार 400 पर निश्चित तौर पर यह नारा विपक्षी खेमे के लिए परेशानी पैदा करने वाला जरूर है।

Related Articles

Back to top button
Close